ICC T20 World Cup 2026: छह टीमें पहुंचीं सुपर 8 में, दो ग्रुपों में अब भी मुकाबला कड़ा

0

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हर दिन तीन-तीन मैच खेले जा रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट का उत्साह चरम पर है। जहां कुछ टीमें लगातार जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर रही हैं, वहीं कई टीमों का सफर हार के साथ समाप्त हो चुका है। अब तक कुल छह टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं और केवल दो स्थान खाली बचे हैं। चार में से दो ग्रुपों की दो-दो टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह बना ली है, जबकि बाकी दो ग्रुपों में स्थिति अभी भी उलझी हुई है और क्वालिफिकेशन की जंग जारी है।

पहले उन ग्रुपों की बात करते हैं, जिससे दो दो टीमें अगले राउंड में जा चुकी हैं। ग्रुप सी से दो टीमें ने अपनी जगह सुपर 8 में पक्की कर ली है। इसमें पहली टीम वेस्टइंडीज है और दूसरी इंग्लैंड की है। दोनों टीमों ने अब तक अच्छा खेल दिखाने के बाद अगले राउंड के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। वहीं इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का खेल खत्म हो गया है। हालांकि ये टीमें अपने बचे हुए मैच खेलेंगी और इसके बाद रवाना हो जाएंगी।

इसके बाद बात करते हैं ग्रुप डी की। यहां से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अगले राउंड में चली गई हैं। इनका भी प्रदर्शन अब तक काबिलेतारीफ रहा है। इस ग्रुप से अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का भी खेल खत्म हो गया है। ये भी अपने अपने बचे हुए लीग मैच खेलकर चली जाएंगी। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का कारवां अब आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

अब बात करते हैं ग्रुप ए की, जिसमें भारत है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी सीट बुक कर ली है। लेकिन सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, ये अभी पता नहीं है। इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर इस वक्त यूएसए है और पाकिस्तानी टीम तीसरे नंबर पर है। क्या पाकिस्तान का सफर यहीं पर समाप्त हो जाएगा या फिर टीम आगे जाएगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में हो जाएगा।

ग्रुप बी का समीकरण अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। इस ग्रुप से अब तक केवल श्रीलंका ही सुपर 8 में जगह बना पाई है। जिम्बाब्वे की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है, लेकिन उसके आगे बढ़ने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे की टीम अगले दौर में पहुंच सकती है, लेकिन अंतिम फैसला आने वाले मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेगा। ऐसे में ग्रुप बी के शेष मैच बेहद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here