अभिषेक, तिलक और सूर्या की फॉर्म से बढ़ीं भारत की चिंताएं, सुपर-8 में तीन बड़ी चुनौतियां

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम भले ही अजेय रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच गई हो, लेकिन टीम इंडिया की कुछ कमजोरियां अब भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले सुपर-8 मुकाबले से पहले इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा। खासतौर पर टॉप ऑर्डर की अस्थिरता टीम के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। शुरुआती बल्लेबाजों की निरंतरता, तेज शुरुआत के बावजूद विकेटों का गिरना और दबाव में शॉट चयन जैसी तीन बड़ी दिक्कतें आगे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भारत को भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में सुपर-8 की कड़ी चुनौती से पहले इन समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी होगा।

1- अभिषेक शर्मा के शून्य की हैट्रिक, टॉप ऑर्डर की बढ़ी चिंता

अभिषेक शर्मा के बैक टू बैक तीन डक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। अभिषेक दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं। अचानक विश्व कप में उनका आउट ऑफ फॉर्म होने सुपर 8 के मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी दिक्कत साबित हो सकता है। अगर वह सुपर 8 के पहले मैच में भी फ्लाप रहे तो ओपनिंग में मजबूरन टीम को संजू सैमसन को ट्राई करना पड़ेगा।

2 – तिलक वर्मा की स्पिन के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी, भारत के रन रेट पर असर

तिलक वर्मा का इस वर्ल्ड कप में स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आईपीएल 2025 से उनकी स्पिन के खिलाफ धीमी बैटिंग नजर आई है। इस वर्ल्ड कप भी ऐसा हुआ है वह शुरुआत अच्छी करते हैं लेकिन बाद में धीमे पड़ जाते हैं। यूएसए के खिलाफ उन्होंने 16 गेंद पर 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद पर 25 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 25 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 27 गेंद पर 31 रन बनाए हैं। उनकी धीमी बैटिंग और शुरुआत मिलने के बाद विकेट गंवाने का रवैया सुपर 8 में भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

3- सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय, टीम की आक्रामकता पर असर

सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में यूएसए के खिलाफ 49 गेंद पर 84 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया था। उसके बाद उनका फॉर्म डगमगाया है और स्ट्राइक रेट भी गिरा है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 13 गेंद पर 12 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंद पर 32 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 28 गेंद पर 34 रन उनके टी20 क्रिकेटर वाले कद पर दाग जैसी लग रही हैं। उनका मध्यक्रम में स्ट्राइक रेट टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। ऐसे में सुपर 8 से पहले कप्तान और कोच को इस पर भी ध्यान देना होगा।

सुपर 8 के लिए भारत का शेड्यूल
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 22 फरवरी, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे: 26 फरवरी, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 1 मार्च, कोलकाता (ईडेन गार्डेन्स, शाम 7 बजे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here