AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने 22 रन पर खोए 4 विकेट, भारत को मिला 164 रन का लक्ष्य

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने इंडिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने दूसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट 128 रन के स्कोर पर खोया, लेकिन इसके बाद टीम केवल 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। खास बात यह रही कि अंतिम चार विकेट सिर्फ 22 रन के अंदर गिर गए, जिससे टीम का स्कोर और अधिक बढ़ाने का मौका गंवा गया।

इस मैच भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया बॉल और बेथ मूनी की पारी के दम पर जोरदार शुरुआत की, लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और इस टीम को 163 रन पर ही रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की जिस तरह से शुरुआत हुई थी और पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई थी उसके बाद लगा कि ये टीम बड़े स्कोर तक जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जॉर्जिया की शानदार 88 रनों की पारी, टीम को मिली मजबूती

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर Georgia ने शानदार पारी खेली और 57 गेंदों में 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 11 चौके जड़े और बेथ मूनी के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन की शतकीय साझेदारी भी बनाई। बेथ मूनी ने 39 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। जॉर्जिया के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और बाकी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। भारत की गेंदबाजी के सामने लिचफील्ड 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि एलिस पेरी 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर रन आउट हुईं। एश्ले गार्डनर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहकर टीम का स्कोर बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here