23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने का गौरव हासिल किया; मिताली राज चौथे स्थान पर

नई दिल्ली : भारत की पहली महिला विश्व विजेता कप्तान Harmanpreet Kaur ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हरमनप्रीत कौर अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना 356वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जो दुनियाभर की किसी भी महिला क्रिकेटर के लिए सबसे अधिक है। इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर Suzy Bates को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा इस लिस्ट में भारत की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी Mithali Raj चौथे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत से पहले केवल सूजी बेट्स ही 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर थीं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर

हरमनप्रीत कौर: 356 मैच (भारत)
सूजी बेट्स: 355 मैच (न्यूजीलैंड)
एलिस पेरी: 349 मैच (ऑस्ट्रेलिया)
मिताली राज: 333 मैच (भारत)
शार्लेट एडवर्ड्स: 309 मैच (इंग्लैंड)
सोफी डिवाइन: 305 मैच (न्यूजीलैंड)
हीथर नाइट: 303 मैच (इंग्लैंड)
डैनियल वायट: 302 मैच (इंग्लैंड)

Harmanpreet Kaur का करियर रिकॉर्ड और उपलब्धियां

Harmanpreet Kaur ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 200 टेस्ट रन, 4409 वनडे रन और 3784 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। पहली बार भारत को अपनी कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद अब हरमनप्रीत कौर की नजरें टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान टॉस के समय जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेहनत करती रहूंगी और टीम के लिए जितना ज्यादा खेल सकती हूं, उतना खेलती रहूंगी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles