नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शिवम दुबे की मेहनत बेकार, वरुण चक्रवर्ती बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच

0

नई दिल्ली : भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने चौथे लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 17 रन से जीत मिली और टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ सुपर-8 में जगह बनाई। ग्रुप ए की अंकतालिका में भारत पहले स्थान पर रहा। नीदरलैंड्स के खिलाफ इस जीत में टीम के हीरो रहे शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जरूर मिला, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए।

वरुण चक्रवर्ती बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच, नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

दरअसल हर मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया जाता है, लेकिन इसके लिए शिवम दुबे को नहीं चुना गया जो काफी हैरान करने वाला रहा। शिवम ही वो प्लेयर थे जिनकी शानदार बैटिंग की वजह से भारत का स्कोर 193 तक पहुंच पाया और उन्होंने अभिषेक शर्मा और इशान किशन के फेल होने के बाद भारतीय पारी को संभालने का काम किया।

शिवम दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 31 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी और 212 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे। वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तब शिवम ने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम थोड़े मंहगे जरूर रहे, लेकिन 2 अहम विकेट भी लिए। हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए।

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत, सुपर-8 में जगह पक्की

आपको बता दें कि इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में टीम की शुरुआत कुछ कमजोर रही, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना लिए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की लगातार चौथी जीत रही और अब टीम इंडिया सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ मुकाबला करेगी। सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here