ऑल इंडिया सिविल सर्विस बास्केटबॉल में मध्यप्रदेश का जलवा, कर्नाटक पर एकतरफा जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को करारी शिकस्त दी। नई दिल्ली स्थित आनंदवास बास्केटबॉल सेंटर, बाल भारती पब्लिक स्कूल में खेले गए मुकाबलों में दोनों ही वर्गों में मध्यप्रदेश का दबदबा साफ नजर आया।  महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम ने अपना दूसरा मुकाबला खेलते हुए कर्नाटक को 37-0 से एकतरफा अंदाज में पराजित किया। शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाती हुई टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया। सिमरन इवनाती ने 12 अंक और भाग्यश्री काड़वे ने 10 अंक बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

पुरुष वर्ग के मुकाबले में भी मध्यप्रदेश ने सधा हुआ खेल दिखाया। मजबूत डिफेंस और संतुलित आक्रमण के दम पर टीम ने कर्नाटक को 45-22 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पूरे मैच के दौरान मध्यप्रदेश की टीम का नियंत्रण बना रहा और कर्नाटक वापसी नहीं कर सका। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह प्रतियोगिता 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा बास्केटबॉल टीम चयन समिति की अनुशंसा पर चुने गए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पुरुष वर्ग | चयनित खिलाड़ी

प्रदीप सिंह रावत

राजेश सिंह गुसाई

सुनील पाहुजा

डॉ. अनुराग पाठक

नीरज सिंह गुर्जर

दर्श सिंह चौहान

संदीप सिंह रावत

ब्रजराज सिंह

उपेन्द्र पाण्डेय

नागेन्द्र सिंह भदौरिया

मो. तारिक

माइकल एन्थोनी

मैनेजर: संजय कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी

प्रशिक्षक: डॉ. उमाकांत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी

महिला वर्ग | चयनित खिलाड़ी

सिमरन इवनाती

मनीषा बडा

वर्षा गुप्ता

सोना कीर

भाग्यश्री काड़वे

पी. रानी स्वरूपा

स्मिता शर्मा

माधुरी शर्मा

अपर्णा चौबे

श्वेता गुप्ता

नविता जैन

नेहा तिवारी

मैनेजर: दीप मिश्रा

प्रशिक्षक: संजय श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here