30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

दो गोल से पिछड़ने के बाद मध्यप्रदेश की जोरदार वापसी, झारखंड को 3-2 से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम ने शानदार जुझारूपन का परिचय देते हुए अपने पहले ही मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की। गुरुवार सुबह सत्र में खेले गए इस मैच में टीम ने झारखंड सिविल सेवा हॉकी टीम को 3-2 से पराजित किया।

मैच के पहले हाफ में मध्यप्रदेश की टीम दो गोल से पिछड़ गई थी, लेकिन इसके बाद कप्तान राजू कुमार के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की। कप्तान राजू कुमार ने दो शानदार गोल दागकर न केवल स्कोर बराबर किया बल्कि टीम का मनोबल भी ऊंचा कर दिया। निर्णायक बढ़त धनेंद्र सिंह के गोल से मिली, जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह मध्यप्रदेश के पक्ष में कर दिया।

मैच के दौरान मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने फारवर्ड लाइन के साथ-साथ डिफेंस में भी संतुलित और अनुशासित प्रदर्शन किया। दबाव के क्षणों में टीम की एकजुटता और रणनीति साफ नजर आई, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया। मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम पूल एफ में शामिल है, जहां राजस्थान सिविल सेवा और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा हॉकी टीमें भी मौजूद हैं। टीम का अगला मुकाबला 20 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा हॉकी टीम के खिलाफ खेला जाएगा।

इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के पूर्व मैनेजर मुईन उद्दीन कुरेशी, जलज चतुर्वेदी, सैयद फिरोज अली, रेहान खान, मोहम्मद सफदर, अमृत कुमार कीरो, आमिर अहमद दुर्रानी और अब्दुल वहीद सहित कई वरिष्ठ खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आगामी मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles