29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

7 रन में 6 विकेट गिरे, भारतीय विमेंस टीम दूसरा टी-20 हारी; ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर की

कैनबरा। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को कैनबरा में खेले गए मैच में भारत ने एक समय मजबूत स्थिति में होने के बावजूद अंतिम ओवरों में 7 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने टीम इंडिया को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया। जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 128 रन की शानदार साझेदारी की। 15 ओवर तक बिना विकेट गंवाए 128 रन बना चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 से ऊपर जाती दिख रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 5 विकेट पर 163 रन तक सीमित कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने 57 गेंदों में 88 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। बेथ मूनी ने 46 रन बनाए। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 2 विकेट झटके, जबकि रेणुका ठाकुर को 1 सफलता मिली। दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ रन-आउट भी हुए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पावरप्ले में बिना नुकसान 54 रन जोड़ दिए। हालांकि 7वें ओवर में शेफाली के आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और 10 ओवर में स्कोर 71/3 हो गया।इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने चौथे विकेट के लिए 55 रन की अहम साझेदारी की, जिससे भारत मुकाबले में बना रहा। लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम ने अगले 7 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए।

भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 31 और शेफाली वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए, जबकि किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलेन्यू को 2-2 विकेट मिले। भारत ने पहला टी-20 मुकाबला जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles