AFG vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का दबदबा, कनाडा को मिला 201 रनों का टारगेट

0

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 19 फरवरी को दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 56 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सादिकुल्लाह अटल ने 44 रन बनाए, जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली।

कनाडा की ओर से गेंदबाजी में जसकरन सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि दिलोन हेलीगर को एक सफलता मिली।

अफगानिस्तान और कनाडा मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

कनाडा – युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलीगर, जसकरन सिंह, कलीम सना, अंश पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here