34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

साउथ अफ्रीका मैच से पहले टीम इंडिया में मंथन: संजू बाहर, अभिषेक को फिर मौका?

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच हारे सुपर 8 में प्रवेश किया। टीम इंडिया ने अपने सभी लीग मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब सुपर 8 चरण में भारत का सामना ग्रुप ए में जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होगा। भारत अपना पहला सुपर 8 मैच 22 फरवरी को मजबूत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस मैदान पर दो प्रकार की पिच उपलब्ध हैं—एक लाल मिट्टी और दूसरी काली मिट्टी की। लाल मिट्टी की पिच तेजी से सूखती है, जिससे स्पिनरों को अधिक टर्न और तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिलती है। वहीं काली मिट्टी की पिच अपेक्षाकृत सपाट रहती है, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में सहूलियत मिलती है क्योंकि गेंद सीधे बल्ले पर आती है। ऐसे में पिच की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी मजबूत और संतुलित प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकता है।

टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव संभव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिच की कंडीशन को भी देखें तो टीम इंडिया में एक बदलाव की संभावना नजर आती है। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने 2 बदलाव किए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत अपनी प्लेइंग इलेवन से वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर सकता है और उनकी जगह उप-कप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। सुंदर का प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाफ अच्छा नहीं रहा था।

अक्षर की वापसी के बाद टीम में दो स्पिनर उनके और वरुण के रूप में होंगे जबकि एक-दो ओवर की बात हो तो तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी टीम की मदद कर सकते हैं। पेसर के रूप में टीम में चार विकल्प होंगे जिसमें बुमराह अर्शदीप, हार्दिक और शिवम दुबे हैं। भारत की सबसे बड़ी चिंता अभिषेक शर्मा का फॉर्म में नहीं होना है। वो तीन बार डक पर आउट हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैसमन की प्लेइंग इलेवन में वापसी नहीं होगी।

Sanju Samson की वापसी मुश्किल

भारतीय टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ इशान और अभिषेक को ही बतौर ओपनर मौका देगी। यही नहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतरेगी लगभग वही टीम सेमीफाइनल, फाइनल में खेलती हुई नजर आएगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम लगभग वही रहेगी जो नीदरलैंड्स के खिलाफ थी। मोहम्मद सिराज, कुलदीप को इंतजार करना पड़ेगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles