साउथ अफ्रीका का यह गेंदबाज बन सकता है अभिषेक के लिए सबसे बड़ा खतरा

0

नई दिल्ली : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि दुनिया का नंबर एक बैटर इस वक्त बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना स्कोर खोलने के लिए भी तरस रहे हैं। अब तक अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में वो डक पर आउट हुए हैं। अगले मुकाबले में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से है और सवाल ये है कि क्या इस मैच में भी अभिषेक वही हाल दिखाएंगे या फिर रन बनाने में कामयाब होंगे। उनके लिए सबसे बड़ा खतरा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन बन सकते हैं।

मार्को यानसेन अभिषेक के लिए सबसे बड़ा खतरा

अभिषेक शर्मा की कमजोरी को लगभग हर टीम ने पकड़ लिया है और सभी इसका फायदा उठाने में कामयाब हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका भी यही कोशिश करेगी कि वो अभिषेक के बल्ले को ना चलने दें क्योंकि उन्हें पता है कि वो टिक गए तो क्या कुछ हो सकता है। अब अभिषेक के लिए मार्को यानसेन आखिरी सबसे बड़ा खतरा क्यों बन सकते हैं जानते हैं। अभिषेक बाएं हाथ के बैटर हैं और यानसेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। यानसेन गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ से निकालने की ताकत रखते हैं और इसके दम पर वो अभिषेक को अपने इन स्विंग से परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा यानसेन अपनी लंबाई की वजह से पिच से अतिरिक्त उछाल हासिल कर लेते हैं जिससे अभिषेक जैसे बैटर कट या पुल शॉट खेलने के चक्कर में गलती कर बैठते हैं और विकेट गंवा देते हैं।

अभिषेक शर्मा की कमजोरी बनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी

अभिषेक शर्मा को ऑफ-स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी होती रही है और यह अब तक साफ हो चुका है। पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ उनकी यह कमजोरी स्पष्ट रूप से नजर आई थी। इसी कमजोरी का फायदा साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम उठा सकते हैं, जो खुद ऑफ़ स्पिनर हैं और अभिषेक के सामने मोर्चा संभालकर उन्हें जल्दी आउट करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा, टीम जॉर्ज लिंडे का भी इस्तेमाल कर सकती है ताकि अभिषेक पर दबाव बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here