बार-बार शून्य पर आउट! टी20 अंतरराष्ट्रीय में अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची

0

नई दिल्ली : टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां हर गेंद पर रन बनाने का दबाव रहता है, वहां शून्य पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा झटका होता है। जब यही क्रम लगातार चार पारियों तक जारी रहे, तो यह केवल खराब दिन नहीं बल्कि खिलाड़ी की फॉर्म, आत्मविश्वास और रणनीति पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर देता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय के आंकड़े बताते हैं कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो लगातार चार मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे। इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे ऊपर पाकिस्तान के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का नाम दर्ज है।

दिलचस्प यह है कि लगातार सबसे ज्यादा चार या तीन बार शून्य पर आउट होने वाले सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों (आईसीसी के स्थायी सदस्य देशों में) की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि, यह सूची सिर्फ एक बड़े क्रिकेट राष्ट्र तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग, तुर्की और आइवरी कोस्ट ( एसोसिएट टीमें) के खिलाड़ी भी लगातार चार बार शून्य पर आउट होने वाली सूची में शामिल हैं। लगातार शून्य पर आउट होना अक्सर खराब फॉर्म, आत्मविश्वास में गिरावट, विपक्षी रणनीति या परिस्थितियों के दबाव का नतीजा होता है। टी20 जैसे तेज फॉर्मट में जहां बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हैं, वहां जोखिम और नतीजे दोनों तेजी से सामने आते हैं।

भारत की बात करें तो अब तक उसके दो बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में लगातार 3-3 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वाशिंगटन सुंदर आठ दिसंबर 2019 को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ, 10 जनवरी 2020 को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ और 31 जनवरी 2020 को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट हुए थे। अभिषेक शर्मा सात फरवरी 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका, 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में पाकिस्तान और 18 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। इन तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के कारण ही अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और सैम अयूब भी यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी लगातार तीन-तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद हफीज 25 फरवरी 2012 को दुबई, 27 फरवरी 2012 को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ और एक जून 2012 को हम्बनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। वहीं सैम अयूब दुबई के मैदान पर लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। वह 12 सितंबर 2025 को ओमान, 14 सितंबर 2025 को भारत और 17 सितंबर 2025 को यूएई के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। टी20 इंटरनेशनल में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों (स्थायी देश) में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड नहीं है।

T20I में लगातार सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी लगातार 0 पर आउट देश
अब्दुल्ला शफीक 4 पाकिस्तान
अनस खान 4 हॉन्गकॉन्ग
जफर दुरमाज 4 तुर्की
औटारा जकारिद्जा 4 आइवरी कोस्ट
कोलिन स्मिथ 3 स्कॉटलैंड
आंद्रे फ्लेचर 3 वेस्टइंडीज
मोहम्मद हफीज 3 पाकिस्तान
काइल जार्विस 3 जिम्बाब्वे
मोईन अली 3 इंग्लैंड
दासुन सनाका 3 श्रीलंका
ल्यूक रोंची 3 न्यूजीलैंड
एंथोनी स्टोक्स 3 ग्वेर्नसे
रिजवान चीमा 3 कनाडा
अली कोसे 3 तुर्की
अलास्डेयर इवांस 3 स्कॉटलैंड
मोअज्जम बेग 3 मलावी
वाशिंगटन सुंदर 3 भारत
ब्रैंडन ग्लोवर 3 नीदरलैंड्स
लीम शफीक 3 मालदीव
एलम भारती 3 जर्मनी
तुनाहान तुरान 3 तुर्की
जैन अहमद 3 फ्रांस
पीटरो कैबेबुला 3 फिजी
चिसोमो चेटे 3 मलावी
बर्नार्डो सिमांगो 3 मोजाम्बिक
फेमेलो सिलास 3 बोत्सवाना
ग्लैडविन थामे 3 लेसोथो
अबूबकर कुयातेह 3 गाम्बिया
इमैनुएल सेबारेमे 3 रवांडा
सैंटियागो रॉसी 3 अर्जेंटीना
लोर्कन टकर 3 आयरलैंड
उदय हथिनजर 3 कंबोडिया
मार्टिन अकायेजू 3 रवांडा
लामिसा सानोगो 3 माली
नारावित नुंटाराच 3 थाईलैंड
विशील पटेल 3 केन्या
कुशाल भुर्तेल 3 नेपाल
चलोएमवोंग चत्फैसन 3 थाईलैंड
बुयंटुशिग तेर्बिश 3 मंगोलिया
तेमुलेन अमरमेंड 3 मंगोलिया
सजाद अहमदजई 3 बेल्जियम
रोजर मुकासा 3 युगांडा
दासुन शनाका 3 श्रीलंका
पेरो बोस्नजक 3 क्रोएशिया
नामसराई बट-यालल्ट 3 मंगोलिया
अब्दुलाये अमिनौ 3 कैमरून
लिजाद विलियम्स 3 साउथ अफ्रीका
समरतुंगा रुकमल 3 सेशेल्स
क्लिफ रिचर्ड्स 3 सेंट हेलेना
ब्लेसिंग मुजरबानी 3 जिम्बाब्वे
गैरेट बैनर 3 बेलीज
सेसिल अलेक्जेंडर 3 फॉकलैंड आइलैंड
केंडल अल्टामिरानो 3 कोस्टा रिका
वेंकटेश मार्गशायम 3 चेक रिपब्लिक
ब्रायन कॉर्बिन 3 केमैन
कॉनरॉय राइट 3 केमैन
शेम न्गोचे 3 केन्या
अर्नव मनोज 3 सिंगापुर
रमेश सतीसन 3 रोमानिया
एलेन मैग्डालेनिक 3 क्रोएशिया
मिन्हाज खोजबारिया 3 इस्वातिनी
सैम अयूब 3 पाकिस्तान
केल्विन थुचिला 3 मलावी
चिसोमो त्चेले 3 मलावी
सुहैल सत्तार 3 तिमोर-लेस्ते
दुश्मंता चमीरा 3 श्रीलंका
अभिषेक शर्मा 3 भारत
अली हसन 3 इटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here