24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

SA vs IND: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा फैसला

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का सबसे बड़ा मुकाबला, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि उपकप्तान अक्षर पटेल इस मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले कुछ बड़े बदलाव को लेकर चर्चा देखने को मिल रही थी, लेकिन टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान से साफ हो गया कि कोई भी बदलाव पिछले मुकाबले की प्लेइंग 11 से नहीं किया गया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह पर शामिल किए गए वाशिंगटन सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भी खेलेंगे। सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को नहीं खिलाए जाने को लेकर कहा कि हमारे लिए ये एक बहुत मुश्किल फैसला है, लेकिन हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं, बस यह एक टैक्टिकल डिसीजन है, इसलिए पिछले गेम से कोई बदलाव नहीं। इस मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं, जो पिछले तीन मैचों में लगातार डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles