34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

साउथ अफ्रीका से हार के बाद क्या बदलेगी टीम? संजू सैमसन पर कोच का बड़ा संकेत

नई दिल्ली : अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार ने टीम इंडिया की रणनीति और टीम संयोजन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम को 76 रन से शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार बन गई। इस हार के बाद प्लेइंग 11 और बैटिंग कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास तौर पर जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह संजू सैमसन का है, जिन्हें अगले मुकाबले में मौका दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

कोच ने दिया बड़ा इशारा

दरअसल, मैच के बाद असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने मीडिया से बातचीत में माना कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन का नाम जरूर चर्चा में रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पिछले 18 महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए या फिर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सैमसन को मौका देना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन चर्चा का विषय होंगे।

रायन टेन ने कहा कि क्या आप उन खिलाड़ियों के साथ रहें, जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और फिलहाल उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं आ रहे हैं? या फिर हम संजू को लाएं, जो एक शानदार खिलाड़ी भी। जाहिर है कि टॉप ऑर्डर में राइट हैंडर होने से टैक्टिकल मदद मिलती है और उन्हें यकीन है कि अगले कुछ दिनों में इन दो बहुत जरूरी मैचों में यह बात चर्चा का विषय रहेगी। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कई टीमें टॉप ऑर्डर के खिलाफ पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत का बल्लेबाजी क्रम दबाव में दिख रहा है।

अगले मैच से पहले अभिषेक-तिलक की परीक्षा

कोच ने यह भी खुलासा किया कि युवा ओपनर अभिषेक शर्मा फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर भारी पड़ रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी के लिए बहाना नहीं है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होता है, तो उस पर दबाव बनना स्वाभाविक है। वहीं, भारत की इस हार ने सेमीफाइनल की राह को और कठिन बना दिया है, जिससे टीम मैनेजमेंट बड़े और निर्णायक फैसले लेने के मूड में नजर आ रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अगले मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles