34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए अब भी खुला है सेमीफाइनल का दरवाजा, जानिए पूरा गणित

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप की शुरुआत में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ग्रुप स्टेज में उसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि टीम ने संघर्ष करते हुए अपने चारों मुकाबले जीतकर सुपर 8 में जगह बना ली। इसके बाद मजबूत प्रतिद्वंद्वी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को 76 रन की करारी हार झेलनी पड़ी, जिसने पूरे समीकरण बदल दिए। इस हार से अंकतालिका की स्थिति जटिल हो गई और सेमीफाइनल की राह कठिन नजर आने लगी। अब भारतीय टीम के लिए आगे के मैच बेहद अहम हैं, और उसे न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी, तभी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद कायम रह सकती है।

दरअसल भारत को साउथ अफ्रीका से हार के बाद नेट रनरेट के मामले में बुरी तरह पिछड़ना पड़ा। उसके बाद जले पर नमक छिड़का वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत ने। इसके बाद टीम इंडिया की राह और मुश्किल हो गई। अभी तक आपने जाना कि भारत कैसे टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है और क्या-क्या खतरा है। अब हम जानते हैं चार पॉइंट्स में कि कैसे भारत, वेस्टइंडीज की इस भयंकर जीत के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

क्या है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित?

1- SA vs WI मैच में साउथ अफ्रीका की जीत
इस मैच के नतीजे पर टीम इंडिया की नजरें बिल्कुल टिकी रहने वाली हैं। क्योंकि अगर इस मैच में साउथ अफ्रीका जीता तो ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के ज्यादा चांस रहेंगे। क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट बहुत अच्छा है। ऐसे में भारत अगर अगले दो मैच जीता भी तो भी शायद विंडीज को नेट रनरेट में पीछे नहीं छोड़ पाएगा।

2- IND vs ZIM मैच में भारत की जीत
भारत को साउथ अफ्रीका की जीत के साथ-साथ अपने मैच को भी हर हाल में जीतना होगा। अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज से जीता और भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया तो ही कुछ चांस बने रह सकते हैं।

3- ZIM vs SA मैच में साउथ अफ्रीका की जीत
यहां भी वही बात आती है कि अगर भारत को सेमीफाइनल में जाना है तो साउथ अफ्रीका को भी अपने तीनों मैच जीतने होंगे। जिम्बाब्वे अगर कोई उलटफेर करता है तो मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के तीनों मैच जीतना ही भारत के लिए फायदे का सौदा होगा।

4- IND vs WI मैच में भारत की जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 का मैच भारत के लिए बेहद अहम हो जाएगा अगर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों साउथ अफ्रीका से हार जाती हैं। ऐसे में भारतीय टीम 1 मार्च को अगर वेस्टइंडीज को हराती है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। यानी गणित साफ है कि अगर साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीता और भारत बचे हुए दोनों मैच जीता तब ही कुछ बात बनेगी। क्योंकि नेट रनरेट तक मामला जाने पर भारत को बाहर ही होना पड़ सकता है।

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच के बाद सुपर 8 के ग्रुप 1 की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
वेस्टइंडीज 1 1 0 2 5.35
साउथ अफ्रीका 1 1 0 2 3.8
भारत 1 0 1 0 -3.8
जिम्बाब्वे 1 0 1 0 -5.35

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles