24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

WI vs SA Super 8 Match : वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच का सीधा प्रसारण कहां और कैसे देखें

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का बेहद अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच पर इन दोनों टीमों से ज्यादा नजरें भारतीय टीम और उसके फैंस की टिकी होंगी। यदि वेस्टइंडीज जीत दर्ज करता है तो भारत की सेमीफाइनल की राह काफी कठिन हो सकती है। वहीं अगर साउथ अफ्रीका मुकाबला जीतता है और भारत जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो अंतिम चार की दौड़ और रोमांचक हो जाएगी। साउथ अफ्रीका अपने पिछले सुपर 8 मैच में भारत को 76 रन से हराकर उतरेगा, जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 से अधिक रन से शानदार जीत हासिल की थी। ऐसे में इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत के दृष्टिकोण से अलग हटकर देखें तो दोनों टीमों के पास आज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, WI vs SA मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच कहां खेला जाएगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच गुरुवार 26 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच किस समय शुरू होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच के लिए दोपहर 2:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

वेस्टइंडीज: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेर रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, ऐडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles