30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

रचिन रविंद्र ने जताया भरोसा, मिचेल सैंटनर की कप्तानी पर मुहर

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के ओपनर Rachin Ravindra ने कोलंबो में खेले गए ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 61 रन की शानदार जीत के बाद अपने कप्तान की जमकर तारीफ की। रचिन रविंद्र ने कहा कि Mitchell Santner अपनी टीम के साथियों के लिए ऐसा सुरक्षा कवच हैं, जो उन्हें बड़ा और आत्मविश्वासी महसूस कराते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सैंटनर हमेशा किसी न किसी तरीके से टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

रचिन रविंद्र ने 32 रन बनाए और 19 रन देकर 4 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। हालांकि, न्यूजीलैंड की जीत में कप्तान मिचेल सैंटनर की अहम भूमिका रही। मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली और न्यूजीलैंड को 84 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद 7 विकेट पर 168 रन के स्कोर तक पहुंचाया। मिचेल सैंटनर ने हालांकि, गेंदबाजी में ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया। उनका यह स्पेल इसलिए अच्छा नहीं माना जाएगा, क्योंकि श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना पाई। इस स्कोर में आधा दर्जन से डॉट बॉल थीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रचिन रविंद्र के अनुसार, मिचेल सैटनर की सबसे बड़ी खूबी बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच जैसा गेम बदलने वाला प्रदर्शन करके रास्ता दिखाना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रचिन रविंद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जाहिर है हम सब जानते हैं कि वह (सैंटनर) कितने शांत रहते हैं, लेकिन उनका दिमाग कैसे काम करता है, जैसे किस एंड से कौन सी बॉल डालनी है, यह शानदार है। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा वह अपनी परफॉर्मेंस और अपने काम करने के तरीके से लीड करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रचिन रविंद्र ने कहा, वह आपका साथ देते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत प्रोत्साहित करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसा लीडर होना बहुत अच्छा है। जब भी आप मैदान पर जाते हैं तो आप खुद को दस फीट लंबा और बुलेटप्रूफ महसूस करते हैं। ग्रुप के आसपास उनकी मौजूदगी बहुत अच्छी होती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रचिन रविंद्र ने बताया कि यह सिर्फ खिलाड़ियों को मानसिक प्रोत्साहन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मिचेल सैंटनर का उप-महाद्वीपीय पिचों और परिस्थितियों में गेंदबाजी का विशाल अनुभव स्पिन बॉलिंग यूनिट के लिए बेहद मददगार साबित होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रचिन ने कहा, “आपके पास जाहिर है मिचेल सैंटनर हैं, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन व्हाइट-बॉल स्पिनर्स में से एक हैं। वे बताते हैं कि किस परिस्थिति में कौन सी गेंद डालनी है, जिससे अतिरिक्त कवर मिलता है। हमारे पास टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो इस मदद को और प्रभावी बनाते हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles