31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ENG vs NZ: इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड सुपर 8 मैच, जानें कैसे देखें टेलीकास्ट, पाकिस्तान की किस्मत दांव पर

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में लगातार दो मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब न्यूजीलैंड के पास इस मुकाबले को जीतकर न सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचने बल्कि ग्रुप 2 में नंबर 1 पोजीशन हासिल करने का सुनहरा मौका है। अगर कीवी टीम यह मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं इंग्लैंड की जीत की स्थिति में पाकिस्तान के पास श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अवसर रहेगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दांव पर सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि ग्रुप 2 की टॉप पोजीशन भी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच शुक्रवार 27 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे, कोल मैककोन्ही।

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles