नई दिल्ली : सुपर 8 चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 76 रन से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा। इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए Tilak Varma को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और उन्होंने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया। तीसरे नंबर पर अब तक जिस तरह की प्रभावशाली पारी वह नहीं खेल पाए थे, वैसा कमाल उन्होंने इस मैच में निचले क्रम पर उतरकर कर दिखाया। तिलक की विस्फोटक पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और इसी दौरान उन्होंने Hardik Pandya का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।
Tilak Varma ने तोड़ा रिकॉर्ड, Hardik Pandya को पीछे छोड़ा
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी जड़े। तिलक का स्ट्राइक रेट इस दौरान 275.00 का रहा। इस स्ट्राइक रेट से रन बनाकर उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया। तिलक वर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ा जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 269.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में युवराज सिंह अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय (30 रन या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले प्लेयर)
362.50 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (16 गेंदों पर 58 रन)
275.00 – तिलक वर्मा बनाम जिम्बाब्वे (16 गेंदों पर 44* रन)
269.23 – हार्दिक पांड्या बनाम अफगानिस्तान (13 गेंदों पर 35* रन)
263.15 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (19 गेंदों पर 50 रन)
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में Tilak Varma ने Hardik Pandya के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों पर 84 रन की तूफानी साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। हार्दिक पंड्या 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि Abhishek Sharma ने भी 55 रन की अहम पारी खेली। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे 72 रन से हार का सामना करना पड़ा।

