नई दिल्ली : सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद कुछ कम नजर आ रहा था। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग सभी खिलाड़ियों का बल्ला चला। अभिषेक शर्मा का फॉर्म में लौटना टीम के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत रहा, जिन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिषेक और अर्शदीप दोनों प्लेयर ऑफ द मैच के मजबूत दावेदार थे, लेकिन हार्दिक पंड्या ने बाजी मारते हुए यह खिताब अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर हार्दिक ने आर अश्विन, युवराज सिंह और रोहित शर्मा की बराबरी करते हुए खास उपलब्धि हासिल की।
हार्दिक पंड्या ने दिग्गजों को पछाड़ा, युवराज-अश्विन-रोहित से आगे निकले
हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और वो 50 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक इस पारी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच बने और वो अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आर अश्विन, युवराज सिंह और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार ये खिताब जीता और इससे पहले अश्विन, युवराज और रोहित भी 3-3 बार ये कमाल कर चुके थे।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
8 – विराट कोहली (35 मैच)
4 – सूर्यकुमार यादव (24 मैच)
3 – रविचंद्रन अश्विन (24 मैच)
3 – हार्दिक पांड्या (30 मैच)
3 – युवराज सिंह (31 मैच)
3 – रोहित शर्मा (47 मैच)
रिकॉर्ड की दौड़ में हार्दिक पंड्या ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरी
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में Hardik Pandya ने सिर्फ 23 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। इस सूची में वह Suryakumar Yadav के साथ बराबरी पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
T20WC में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
12 गेंद – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 गेंद – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 गेंद – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
20 गेंद – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
20 गेंद – इशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
23 गेंद – सूर्यकुमार बनाम जिम्बाब्वे (2022)
23 गेंद – हार्दिक पंड्या बनाम जिम्बाब्वे (2026)

