ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से दर्ज की जीत, विल जैक्स और रेहान अहमद बने हीरो

0

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले जारी हैं। इसी कड़ी में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने 39 रन, टिम सीफर्ट ने 35 रन और फिन एलन ने 29 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट झटके, जबकि लियम डॉसन ने एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड

इंग्लैंड – फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जेमिसन, डेवोन कॉन्वे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here