30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

पाकिस्तान vs श्रीलंका: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और सुपर-8 का हर मुकाबला फाइनल जैसा नजर आ रहा है। इंग्लैंड ग्रुप-2 से अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब पाकिस्तान के पास आखिरी मौका है। हालांकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। उसे सेमीफाइनल की दौड़ में आगे निकलने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ सकती है, ताकि नेट रन रेट में बढ़त मिल सके। ऐसे में यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए पूरी तरह दबाव भरा होने वाला है, जबकि श्रीलंका बिना दबाव के खेलकर उलटफेर करने की कोशिश करेगा।

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच नंबर 50 में पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर सलमान अली आगा की टीम हार जाती है, तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण भी बेहद कठिन है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 65 रन या उससे अधिक के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, या फिर 13 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो टीम सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो जाएगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

T20 में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। पाकिस्तान ने जहां 14 जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली है। आंकड़ों में भले ही पाकिस्तान आगे हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव अक्सर इतिहास को बदल देता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles