34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

PAK vs SL : रोमांचक मुकाबला, अंतिम दो गेंदों पर चूके शनाका, पाकिस्तान ने मारी बाजी

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। शनिवार (28 फरवरी) को पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को इतने बड़े अंतर से हराना था कि वह रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ सके। पाकिस्तान ने 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे श्रीलंका को 147 रन पर रोकना जरूरी था। हालांकि श्रीलंका ने शानदार संघर्ष करते हुए 207 रन बनाए और मुकाबले को आखिरी गेंद तक पहुंचाया। अंतिम दो गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। कप्तान दसुन शनाका ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके, और मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ।

श्रीलंका को आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए थे। दासुन शनाका स्ट्राइक पर थे। गेंद शाहीन अफरीदी के हाथों में थी। दासुन शनाका ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली तीन गेंदों पर छक्का जड़ा। आखिरी दो गेंद पर छह रन चाहिए थे। शनाका ने पांचवीं गेंद पर स्कूप खेलने का प्रयास किया। शाहीन ने उन्हें ऑफ स्टंप की ओर जाते देख लिया था और उन्हें फॉलो किया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। शाहीन ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप से दूर फेंकी। शनाका ने वाइड समझकर छोड़ दिया, लेकिन गेंद वाइड नहीं थी। इस तरह से श्रीलंका यह मैच 5 रन से हार गया।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने ओपनर साहिबजादा फरहान और फखर जमान की 176 रन की साझेदारी की मदद से 212 रन बनाए। फरहान ने 60 गेंद पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। जमान ने 42 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान ने 12 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। उसके पास 230 तक पहुंचने का मौका था। पाकिस्तान ने इस मैच में बाबर आजम और सैम अयूब जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा। ख्वाजा नफे और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया।

श्रीलंका ने 213 रन के लक्ष्य के जवाब में संघर्ष किया। उसने 12 ओवर में 101 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। पाकिस्तान को 5 विकेट 46 रन के अंदर लेने थे, लेकिन पवन रतनायके और दासुन शनाका के बीच 33 गेंद पर 61 रन की साझेदारी से पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। रतनायके 37 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। शनाका ने दुनिथ वेलालगे के साथ 15 गेंद पर 45 रन जोड़े। उन्होंने 31 गेंद पर 76 रन बनाए। 2 चौके और 8 छक्के लगाए।ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles