24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ब्रेट ली का बड़ा ऐलान: टॉप 10 ग्रेटेस्ट क्रिकेटर्स में सचिन पहले, अकरम-कोहली-पोटिंग भी शामिल

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में अपने पसंदीदा ऑल-टाइम टॉप 10 महानतम क्रिकेटरों का चयन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खास बात यह रही कि उन्होंने यह लिस्ट ‘ब्लाइंड रैंकिंग’ फॉर्मेट में तैयार की। यानी शो के होस्ट ने एक-एक करके खिलाड़ियों के नाम के लिए और ब्रेट ली ने बिना पूरी सूची जाने, तुरंत उन्हें टॉप 10 में क्रम दे दिया। इस दिलचस्प अंदाज ने रैंकिंग को और भी रोमांचक बना दिया, क्योंकि उन्हें पहले से यह पता नहीं था कि अगला नाम कौन-सा आने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेट ली ने वर्जिन रेडियो दुबई के एक कार्यक्रम के दौरान अपने ऑलटाइम ग्रेटेस्ट टॉप 10 खिलाड़ियों का चयन किया। इस सूची में उन्होंने 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों को शामिल किया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के 2, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के एक-एक खिलाड़ी को उन्होंने अपनी लिस्ट में स्थान दिया। ली ने टॉप पर सचिन तेंदुलकर को रखा, जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैलिस को चुना। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न को स्थान मिला, वहीं चौथे स्थान पर विराट कोहली को रखा गया। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को शामिल किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेट ली ने अपनी इस टॉप 10 लिस्ट में पाकिस्तान से सिर्फ एक खिलाड़ी को शामिल किया और वह हैं महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम, जिन्हें उन्होंने छठे स्थान पर रखा। सातवें नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जगह दी। आठवें स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को चुना गया, जबकि नौवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को शामिल किया। दसवें स्थान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को रखा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles