पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एक्शन पर बवाल, अफरीदी बोले- जुर्माना नहीं, चाहिए कड़ी सजा

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया। अब इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने जुर्माना लगाने के फैसले को “छोटी सोच” करार देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग तरीकों से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में बेहतर नतीजे सामने आ सकें।

पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बोर्ड के इस कथित फैसले का विरोध किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ”यह ना समझ में आने वाला डिसीजन है। छोटी सोच है यह, 50 लाख रुपये भी क्या करेंगे। मेरे ख्याल में यह कोई जुर्माना नहीं है।” अफरीदी ने यह तो बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया दी साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कुछ खिलाड़ियों को कम से दो साल के लिए बाहर करने की भी बात बोली।

जुर्माना नहीं, सख्त कार्रवाई चाहिए: अफरीदी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहिद अफरीदी ने कहा, ”जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजा जाएगा। कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं, जो मैं समझता हूं कि दो साल से पहले पाकिस्तान टीम में नहीं वापस आने चाहिए। यह सजाएं काफी हैं। जिन्हें रेस्ट देना चाहिए उन्हें रेस्ट दिया जाए। प्लेयर्स के अंदर बदलाव लेकर आएं, यह सजाएं काफी हैं। 50 लाख…मेरा नहीं ख्याल की ऐसा कोई आधिकारिक बयान पीसीबी की तरफ से आया है।”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों के घेरे में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था इससे नाखुश बोर्ड ने भारत के खिलाफ हार के बाद ही हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम सुपर 8 राउंड से ही बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ टीम को सुपर 8 और भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। फिर श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 में 5 रन की मामूली जीत के बाद टीम नेट रनरेट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया को ग्रुप स्टेज में हराया था। सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का बारिश के कारण रद्द हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here