22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रफ्तार पर बढ़ता दबाव! ग्लेन मैक्ग्रा की ऑस्ट्रेलिया के भविष्य को लेकर कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम चरण में हैं और अब चयन बैंकों की नजर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों पर टिकी है। आने वाले सालों में टीम को नई पहचान देने के लिए युवा सितारों की तलाश सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है। इसी बीच पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भविष्य को लेकर अहम चेतावनी दी है। चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन में बातचीत के दौरान मैकग्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली पीढ़ी के तेज गेंदबाज तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, और इस दिशा में अभी से ठोस योजना बनाना जरूरी है।

मैक्ग्रा ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि टीम में कई गेंदबाज लंबे समय से खेल रहे हैं, लेकिन वे पूरी तरह युवा विकल्प नहीं हैं। ऐसे में भविष्य के लिए असली बदलाव अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के उन तेज गेंदबाजों को देखिए जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, ये सभी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। आप सिर्फ पुराने खिलाड़ियों की जगह थोड़ा कम उम्र के खिलाड़ियों को ला रहे हैं, लेकिन असली अगली पीढ़ी अभी तैयार नहीं दिखती। मैक्ग्रा ने यह भी माना कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी ने लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली है। ऐसे खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिससे बदलाव की जरूरत और स्पष्ट हो गई है।

मैक्ग्रा ने कहा कि ट्रांजिशन के इस दौर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट बड़ी भूमिका निभा सकता है। IPL और बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सितारों के साथ खेलने का मौका देते हैं।उन्होंने कहा कि IPL में खेलना और दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना काफी मददगार होता है। बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी है। कूपर कॉनॉली ने शानदार बिग बैश खेला था। जितना ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे और सफलता पाएंगे, उतना आत्मविश्वास बढ़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह अपनी सफल तेज गेंदबाजी की परंपरा को अगली पीढ़ी तक कैसे पहुंचाए। पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की टिकड़ी ने लंबे समय तक टीम को आगे बढ़ाया और स्थायित्व दिया है। लेकिन अब वक्त नई सोच और नए चेहरों को आगे बढ़ाने का है। आने वाले दशकों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से युवा तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की जिम्मेदारी संभालते हैं और क्या टीम अपनी तेज गेंदबाजी की समृद्ध विरासत को उसी प्रभावशाली अंदाज में आगे बढ़ाती है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles