नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से दुबई में फंसी सिंधु अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि वह बेंगलुरु स्थित अपने घर पहुंच गई हैं और सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु ने लिखा कि बीते कुछ दिन बेहद मुश्किल और अनिश्चितता भरे रहे, लेकिन अब घर लौटकर वह बेहद राहत महसूस कर रही हैं और सभी की मेहनती हैं। जिससे, सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम रवाना होने वाली थीं, तभी इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद हालात बिगड़ गए और उनकी यात्रा प्रभावित हुई। भारत लौटने के साथ ही इस बार ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलने का उनका सपना अधूरा रह गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जबरदस्त ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारी इतनी अच्छी देखभाल की। ये हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है। गौरतलब है कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु 3 मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थी। इस बीच वह ईरान पर US की बमबारी और उसके बाद UAE में एयर स्पेस बंद होने के कारण दुबई में फंस गईं। वह 28 फरवरी से दुबई में ही फंसी हुईं थी। इस दौरान उन्होंने एक्स पर दुबई में खराब होते हालात पर कई पोस्ट शेयर की। उन्होंने जानकारी दी कि दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनी गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु भले ही ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने से चूक गईं, लेकिन उनके कुछ साथी शटलर सिंगापुर और अफ्रीका के दूसरे रास्तों से सही समय पर बर्मिंघम पहुंच गए। हालांकि, यह देखना बाकी है कि लंबी और थका देने वाली यात्रा उनकी तैयारियों पर कैसे असर डालेगी। भारत के टॉप मेन्स सिंगल्स शटलर लक्ष्य सेन और उभरते हुए युवा आयुष शेट्टी बिना किसी यात्रा की दिक्कत के पहुंच गए। ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य दुनिया के नंबर 1 चीन के शि यूकी से होगा, जबकि आयुष का मुकाबला पहले राउंड में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से भिड़ेंगे।

