23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IPL 2026 अपडेट: चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे इतने मुकाबले, RCB फैंस के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक जज़्बात है। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

आईपीएल 2026 से पहले RCB समर्थकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले साल खिताब जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई भगदड़ के कारण एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी मैच का आयोजन नहीं हो पाया था। इसी वजह से लंबे समय तक इस मैदान पर क्रिकेट की वापसी पर संशय बना रहा, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं और फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी इसी ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित किया जाएगा। चूंकि आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है, इसलिए नियमों के मुताबिक पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर खेला जाना है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस साल आईपीएल का सेमीफाइनल और फाइनल भी इसी ग्राउंड में खेला जाएगा।

इस आईपीएल सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। वहीं RCB अपने दो होम मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। यह स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। अपने रोमांचक माहौल और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए मशहूर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। RCB के पास इस आईपीएल सीजन में टाइटल को डिफेंड करने का दबाव होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु में मैचों की मेजबानी को संभव बनाने के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस का लगातार मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन देने के लिए दिल से आभार जताया है।

RCB फ्रेंचाइजी के अनुसार, आईपीएल सीजन से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा इंतज़ामों को समय पर बेहतर बनाने के लिए सभी एजेंसियों ने मिलकर काम किया। इसी संयुक्त प्रयास के चलते यह सुनिश्चित हो पाया है कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने ज्यादातर घरेलू मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर ही खेल सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles