29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND vs ENG: बारिश का डर या हाई-स्कोरिंग मुकाबला? मुंबई की पिच और मौसम का पूरा हाल

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमों का सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन अब वे फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। सेमीफाइनल से पहले भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव किए, जिसका टीम को फायदा भी मिला। बल्लेबाजी क्रम में किए गए बदलाव भी कारगर साबित हुए। भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों की खासियत है कि वे जरूरत के मुताबिक बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के साथ भी प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं। यही लचीलापन सेमीफाइनल में टीम के लिए अहम साबित हो सकता है और इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बढ़त दिलाने में मदद कर सकता है।

इंग्लैंड की टीम भी अच्छी दिख रही है और इस टीम ने श्रीलंका में श्रीलंका को और न्यूजीलैंड को भी सुपर 8 मुकाबले में हराया था। इंग्लैंड की टीम चुकी श्रीलंका से भारत में खेलने आ रही है इसलिए उसके लिए यहां की स्थिति में तुरंत ढलना चुनौती हो सकती है, लेकिन मुंबई की पिच में काफी कुछ ऐसा है जिसका फायदा दोनों टीमों को मिलेगी। यही नहीं इस मैच के दौरान बारिश की क्या स्थिति रहेगी और पिच का मिजाज कैसा रहेगा इसके बारे में जानते हैं।

भारत-इंग्लैंड मैच में मौसम देगा साथ या बनेगा विलेन? जानिए पूरा अपडेट

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमफाइनल मुकाबले के दौरान आसमान के बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 27 से 37 डिग्रीस सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है जबकि ह्यूमिडिटी का लेवल 60 फीसदी से ज्यादा होने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यही नहीं मुंबई में मैच के दिन बारिश होने का अनुमान नहीं जताया गया है यानी गुरुवार को बारिश नहीं होगी और पूरा मैच खेले जाने की संभावना है।

कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज

मुंबई कि पिच पर आमतौर पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है और फिर बाद में इस पिच पर खूब रन बनते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। वानखेड़े स्टेडियम का ग्राउंड छोटा होने की वजह से यहां पर बल्लेबाज जमकर शॉट्स लगाते हैं और खूब रन भी बनते हैं। हालांकि दूसरी पारी में ओस एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन टी20 प्रारूप में अब ओस का होना ज्यादा मायने तो नहीं रखता है और ऐसा देखने को भी मिला है।

टी20 क्रिकेट में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, आंकड़े किसके पक्ष में?

टी20 प्रारूप में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 में जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 68 रन से हराया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा और रोमांचक देखने को मिलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles