नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत मानी जाती है, ऐसे में भारत को जीत के लिए कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। मुंबई में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर माना जा रहा है कि यह हाई-स्कोरिंग हो सकता है और जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी वही फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों में कई स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं, इसलिए मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती, जिससे दोनों टीमों के गेंदबाजों के सामने अच्छी गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालेगी, जीत उसी के खाते में जा सकती है। अब सवाल यह है कि इस रोमांचक मुकाबले को आप लाइव किस तरह देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा और ये मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच किस समय शुरू होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में टॉस कितने बजे होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में शाम 06:30 बजे टॉस होगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।
इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

