भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले वॉन की सलाह, इस बॉलर को प्लेइंग 11 में मिलनी चाहिए जगह

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वॉन ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि कुलदीप का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा रहा है और उनकी गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज अक्सर संघर्ष करते नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसलिए वॉन का कहना है कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में कुलदीप भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

सेमीफाइनल में कुलदीप यादव को मौका देना भारत के लिए हो सकता है फायदेमंद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वॉन ने कहा कि मैं कुलदीप यादव को खिलाऊंगा। कुलदीप ने पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड को किसी भी फॉर्मेट में हराया है। वह हमेशा से ऐसा बॉलर रहे हैं जिनके खिलाफ इंग्लैंड को मुश्किल हुई है। क्या आपको नीचे तिलक वर्मा या शिवम दुबे की जरूरत है। इसके बजाय मैं इस इंग्लैंड बैटिंग लाइनअप के खिलाफ लेफ्ट-आर्म लेग-स्पिनर को खिलाऊंगा। हमें नहीं पता कि कुलदीप फॉर्म में है या नहीं क्योंकि वह नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के बैट्समैन के खिलाफ वह भारत के लिए एक अच्छा मैचअप होगें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि वॉन ने यह भी माना कि भारत नॉकआउट मुकाबले से पहले किसी भी तरह का बदलाव करने के बजाय अपने मौजूदा कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना पसंद करेगा। गौतम गंभीर का इतिहास आम तौर पर लंबी बैटिंग लाइनअप के साथ उतरने का रहा है, जहां सातवें, आठवें और नौवें नंबर तक मजबूत बल्लेबाज देखने को मिलते हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि उनकी सलाह शायद लागू न हो, लेकिन इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप के खिलाफ कुलदीप यादव को खिलाना भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माइकल वॉन का यह सुझाव काफी हद तक कुलदीप यादव के टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड पर आधारित है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में इस रिस्ट स्पिनर ने 12 ओवर में सिर्फ 77 रन देकर 8 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.41 रहा है। कुलदीप के वैरिएशन और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंद को दूर टर्न कराने की क्षमता ने हमेशा इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप को परेशान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here