24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत–इंग्लैंड तीसरी बार लगातार सेमीफाइनल में आमने-सामने, वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मुकाबला

Mumbai: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज शाम भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। मैच से पहले दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और तैयारियों में जुटी दिखीं। यह लगातार तीसरा मौका है जब India और England टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में दोनों के बीच सेमीफाइनल खेले गए थे, जहां दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली थी। खास बात यह रही कि उन दोनों टूर्नामेंट्स में सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया।

छठी बार सेमीफाइनल में दोनों टीमें

भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में टीम टॉप-4 में रही थी, जिसमें से भारत ने तीन सेमीफाइनल जीते हैं। वहीं इंग्लैंड भी छठी बार इस चरण में पहुंचा है। टीम ने 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल खेला था और तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी।

वर्ल्ड कप में छठी भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 29 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत को तीन और इंग्लैंड को दो में जीत मिली है।

सूर्या भारत के भरोसे

इस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान Suryakumar Yadav शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सात मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें 84 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। गेंदबाज़ी में Varun Chakravarthy ने असरदार प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 12 विकेट लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वरुण ने इंग्लैंड के कप्तान Harry Brook को टी-20 में तीन बार आउट किया है।

इंग्लैंड की ताकत

इंग्लैंड के लिए बल्लेबाज़ी में हैरी ब्रूक सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में 228 रन बनाए हैं। गेंदबाज़ी विभाग में लेग स्पिनर Adil Rashid ने सात मुकाबलों में 11 विकेट लेकर टीम को अहम सफलताएं दिलाई हैं।

पिच रिपोर्ट और आंकड़े

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। साफ मौसम के चलते ओस की भूमिका अहम हो सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है। यहां खेले गए 16 टी-20 इंटरनेशनल में आठ बार लक्ष्य का पीछा करने वाली और आठ बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों को जीत मिली है। इस मैदान पर 254 रन का सर्वोच्च टी-20 स्कोर दर्ज है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां सात मैच खेले गए हैं, जिनमें नतीजे बल्लेबाज़ी और चेज दोनों के पक्ष में गए हैं।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles