34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs ENG Semi Final: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल में

मुंबई। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल खेल चुकी है। भारत का अब फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से आठ मार्च को अहमदाबाद में होगा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 43, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली।

भारत ने इस मुकाबले में टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम का सर्वोच्च स्कोर 256 रन है, जो उसने इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वर्ल्ड कप इतिहास में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिल सॉल्ट 5 और हैरी ब्रूक 7 रन ही बना सके।

हालांकि नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे जैकब बेथेल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन बनाए और टीम को मैच में बनाए रखा। बेथेल ने टॉम बैंटन, विल जैक्स और सैम करन के साथ अहम साझेदारियां कीं। लेकिन आखिरी ओवर में रनआउट होने के बाद इंग्लैंड की उम्मीदें खत्म हो गईं और भारत ने रोमांचक मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

स्कोरकार्ड: भारत बनाम इंग्लैंड, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

भारत – 253/7 (20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
संजू सैमसन c सॉल्ट b जैक्स 89 42 8 7 211.90
अभिषेक शर्मा c सॉल्ट b जैक्स 9 7 2 0 128.57
ईशान किशन c जैक्स b रशीद 39 18 4 2 216.66
शिवम दुबे रन आउट 43 25 1 4 172.00
सूर्यकुमार यादव st बटलर b रशीद 11 6 0 1 183.33
हार्दिक पंड्या रन आउट 27 12 3 2 225.00
तिलक वर्मा b आर्चर 21 7 0 3 300.00
अक्षर पटेल नाबाद 2 2 0 0 100
वरुण चक्रवर्ती नाबाद 0 1 0 0 0

अतिरिक्त: 12 (बाई 2, लेग बाई 1, वाइड 9)
कुल: 253/7 (20 ओवर)
रन रेट: 12.65

विकेट पतन

20 (अभिषेक शर्मा), 117 (ईशान किशन), 160 (सैमसन), 190 (सूर्यकुमार), 212 (दुबे), 236 (तिलक), 251 (हार्दिक)

इंग्लैंड गेंदबाजी

गेंदबाज ओवर रन विकेट
जोफ्रा आर्चर 4 61 1
विल जैक्स 4 40 2
जेमी ओवर्टन 3 36 0
सैम करन 4 53 0
आदिल रशीद 4 41 2
लियम डॉसन 1 19 0

इंग्लैंड – 246/7 (20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
फिल सॉल्ट c अक्षर b हार्दिक 5 3 1 0 166.66
जोस बटलर b चक्रवर्ती 25 17 4 1 147.05
हैरी ब्रूक c अक्षर b बुमराह 7 6 1 0 116.66
जैकब बेथेल रन आउट 105 48 8 7 218.75
टॉम बैंटन b अक्षर 17 5 1 2 340.00
विल जैक्स c दुबे b अर्शदीप 35 20 4 2 175.00
सैम करन c तिलक b हार्दिक 18 14 2 0 128.57
जेमी ओवर्टन नाबाद 2 3 0 0 66.66
जोफ्रा आर्चर नाबाद 19 4 0 3 475.00

अतिरिक्त: 13 (लेग बाई 3, वाइड 10)
कुल: 246/7 (20 ओवर)
रन रेट: 12.30

विकेट पतन

13 (सॉल्ट), 38 (ब्रूक), 64 (बटलर), 95 (बैंटन), 172 (जैक्स), 222 (करन), 225 (बेथेल)

भारत गेंदबाजी

गेंदबाज ओवर रन विकेट
अर्शदीप सिंह 4 51 1
हार्दिक पंड्या 4 38 2
जसप्रीत बुमराह 4 33 1
वरुण चक्रवर्ती 4 64 1
अक्षर पटेल 3 35 1
शिवम दुबे 1 22 0

परिणाम: भारत 7 रन से विजयी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles