नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत रिकॉर्ड चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले टीम इंडिया 2007, 2014 और 2024 में भी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुकी है। इनमें से 2007 और 2024 में भारतीय टीम ने खिताब जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले और कुल 7 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। इस यादगार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया और खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया।
इस सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार थीं। कमजोर दिल वालों के लिए यह मुकाबला नहीं था। आखिरी गेंद तक इस मैच में रन बने हैं। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 253 रन बनाए तो जवाब में इंग्लैंड ने भी आखिरी तक लड़ाई लड़ी और 246 रन बनाए। इस मैच में एक नहीं कई रिकॉर्ड बने जिसमें से कुछ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड और कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड साबित हुए।
इस मैच में बने 7 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, आइए एक-एक करके जानते हैं
1- भारत से पहले किसी भी देश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में चार बार फाइनल नहीं खेल पाई है। यानी टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है।
2- पुरुष टी20 में सबसे ज्यादा बार 250 प्लस रन
6: भारत
5: सनराइजर्स हैदराबाद
3: वेस्टइंडीज
3: जिम्बाब्वे
3: सरे (काउंटी)
3- टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम
88 छक्के: भारत, 2026
76 छक्के: वेस्टइंडीज, 2026
72 छक्के: साउथ अफ्रीका, 2026
62 छक्के: वेस्टइंडीज, 2024
61 छक्के: भारत, 2024
4- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
34 छक्के: IND vs ENG, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
31 छक्के: WI vs ZIM, मुंबई, 2026
30 छक्के: NED vs IRE, सिल्हट, 2014
28 छक्के: IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
25 छक्के: ENG vs ITA, कोलकाता, 2026
5- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में यह सबसे ज्यादा रन बनने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मैच में कुल 499 रन बने। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में 459 रन बने थे।
6- टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री 73 (39 चौके और 34 छक्के) का रिकॉर्ड भी इस मैच में बना। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में कुल 61 बाउंड्री लगी थीं।
7- टी20 वर्ल्ड कप के मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की भारत ने बराबरी की।
19 छक्के: NED vs IRE, सिल्हट, 2014
19 छक्के: WI vs ZIM, मुंबई वानखेड़े, 2026
19 छक्के: IND vs ENG, मुंबई वानखेड़े, 2026
17 छक्के: IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
16 छक्के: AUS vs IND, ब्रिजटाउन, 2010

