नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज 22 साल के जैकब बेथेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों में 218 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए और अपनी पारी से इंग्लैंड को अंत तक मैच में बनाए रखा। बेथेल की इस तूफानी बल्लेबाजी ने दर्शकों और फैंस को हैरान कर दिया है। अब उनके प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह आईपीएल में किस टीम का हिस्सा हैं और इस सीजन किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे।
तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल के लिए ऐसी बल्लेबाजी कोई नई बात नहीं है। वह अपने करियर के शुरुआती दौर से ही इस तरह की तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेथेल अब तक इंग्लैंड के लिए 6 टेस्ट, 21 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए डेब्यू साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच के दौरान किया था। वह अब तक तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना पहला लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 शतक इंटरनेशनल मैच में बनाया हो।
IPL 2026 में जैकब बेथेल किस टीम का हिस्सा होंगे?
T20 वर्ल्ड कप 2026 से इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई है, ऐसे में अब उनके खिलाड़ी आगामी IPL सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों में शामिल हो जाएंगे। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि जैकब बेथेल आगामी IPL सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। उन्हें इस सीजन के लिए RCB ने 2.80 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बेथेल पिछले IPL सीजन में भी RCB का हिस्सा थे और उन्होंने उस सीजन में 2 मैच खेले थे। इन मुकाबलों में उन्होंने 33.50 के औसत से कुल 67 रन बनाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 55 रन रहा। जैकब बेथेल कई T20 लीग में अनुभव रख चुके हैं और वह अपनी बॉल और बॉल दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।
जैकब बेथेल ने घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
जैकब बेथेल की क्रिकेट यात्रा बेहद ही प्रेरणादायक रही है। उन्हें 13 साल की उम्र में रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिली और बारबाडोस से इंग्लैंड आकर उन्होंने अपने खेल की शुरुआत की। यहां उन्होंने वॉरिकशायर की यूथ टीम जॉइन की और 17 साल की उम्र में प्रो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2021 में उन्होंने T20 ब्लास्ट में डेब्यू किया। 2022 में वे इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचे, जहां क्वार्टर-फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों में 88 रन बनाकर अपनी क्षमता दिखाई। साल 2024 उनके लिए शानदार रहा, जब उन्होंने वॉरिकशायर के लिए ब्लास्ट और बर्मिंघम फीनिक्स के लिए हंड्रेड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया।

