T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले डेल स्टेन का बयान, भारत को बताया मजबूत दावेदार

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत या न्यूजीलैंड में से किसके नाम होगा, इसे लेकर क्रिकेट जगत के कई एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टेन ने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड भारत को हरा दे, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि ऐसा हो पाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेल स्टेन ने कहा कि कीवी टीम को जीतने के लिए भारत को जबरदस्त तरीके से चोक करना होगा। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है तो ठीक है नहीं तो वह खुशी-खुशी चोकर्स का टैग हैंड ओवर कर देंगे जो अक्सर साउथ अफ्रीका को दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन मैं यह खुद ही कह रहा हूं।

डेल स्टेन बोले- न्यूजीलैंड की टीम भारत को नहीं हरा पाएगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेल स्टेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा कि न्यूजीलैंड ने ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीते हैं, जबकि वह कई बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोई बुरा मत मानना, लेकिन अगर इस बार भी नहीं जीते तो “चोकर्स” का टैग न्यूजीलैंड को दे दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टेन ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड की टीम पसंद है और वह चाहते हैं कि वह जीते, लेकिन भारत को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा। उनके मुताबिक भारत को हराने के लिए न्यूजीलैंड को टीम इंडिया को दबाव में लाकर चोक करना होगा।

हालांकि स्टेन ने साफ कहा कि वह चाहते तो हैं कि न्यूजीलैंड जीते, लेकिन क्या वह भारत को हरा पाएंगे—इसका जवाब उनके हिसाब से ‘नहीं’ है। आपको बता दें कि भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है, जिसमें वह दो बार खिताब जीत चुका है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और अब तक यह ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत के पास अपने खिताब को डिफेंड करने का शानदार मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here