22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

फाइनल से पहले रवि शास्त्री की बड़ी राय, अभिषेक-वरुण की प्लेइंग 11 पर दिया सुझाव

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं, इस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच और खिलाड़ी रवि शास्त्री ने अपनी साहसिक राय दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शास्त्री का मानना है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए।

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक टी20 प्रारूप के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक और नंबर वन गेंदबाज वरुण ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। एक तरफ जहां अभिषेक रन नहीं बना पा रहे हैं तो दूसरी तरफ वरुण जमकर रन लुटा रहे हैं और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद शास्त्री का मानना है कि भारत को उसी प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहिए जिसके साथ वो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरा था।

फाइनल से पहले प्लेइंग 11 में बदलाव न करे भारत: रवि शास्त्री

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद आईसीसी रिव्यू में शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत को अपनी इसी टीम के साथ आगे बढ़ना चाहिए और फाइनल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के बारे में उन्होंने कहा कि उसके साथ आप फाइनल में उतरें और उन्हें बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करने और अपनी ताकत का साथ देने के लिए कहें। उन्हें ऐसे माहौल से बचाएं जहां आप झिझकते हों या फिर डरपोट हों।

अभिषेक को अपनी ताकत और स्वाभाविक खेल पर करना होगा भरोसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री ने आगे अभिषेक के बारे में कहा कि टीम उनका पूरा समर्थन करती है और उन्हें अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए मैदान पर उतरना चाहिए। शास्त्री के मुताबिक आखिरी मुकाबला अभिषेक के लिए सबसे अच्छा मैच भी साबित हो सकता है। हालांकि इससे पहले शास्त्री ने यह भी कहा था कि अगर अभिषेक का मानसिक स्तर ठीक है तभी उन्हें टीम में जगह दी जानी चाहिए।

अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उनका मेंटल लेवल सही नहीं है, तो फिर प्लेइंग इलेवन में निचले क्रम पर रिंकू सिंह को लाया जा सकता है और पारी की शुरुआत संजू सैमसन व इशान किशन से कराई जा सकती है। लेकिन फाइनल मुकाबले के लिए शास्त्री ने टीम को अभिषेक के साथ ही जाने की सलाह दी है और किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं बताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles