अर्जुन तेंदुलकर ने शादी के बाद खेला मैच, एक ओवर में दिए 20 रन; टीम को झेलनी पड़ी हार

0

नई दिल्ली : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई थी, लेकिन इसके बाद वह आराम के मूड में नजर नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के ठीक एक दिन बाद ही वह मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। अर्जुन तेंदुलकर ने डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी टीम डीवाई पाटिल ब्लू का प्रतिनिधित्व किया।

शादी के बाद मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, सेमीफाइनल में टीम के लिए खेले मैच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मुंबई कस्टम्स के खिलाफ डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेले। सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जुन का प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से ही निराश करने वाला रहा। उन्होंने इस मैच में एक ओवर गेंदबाजी की और उसमें 20 रन लुटाए तो वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन की पारी कळी। इस मैच में अर्जुन की टीम डीवाई पाटिल ब्लू को 5 विकेट से हार मिली और ये टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

लखनऊ के लिए खेलेंगे अर्जुन

अर्जुन अब आने वाले आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं जिसमें वो वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील में साइन किया था। अर्जुन तेंदुलकर कई साल तक मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे थे, लेकिन उन्हें इस टीम के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। अब इस बार लखनऊ की तरफ से उन्हें कितना मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।

5 मार्च को अर्जुन-सानिया की शादी, अगले दिन मैदान में उतरे अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च को हुई थी, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हुए। इस शादी में सचिन तेंदुलकर के कई पुराने टीममेट्स भी मौजूद थे, जिनमें एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, जहीर खान, सुरेश रैना और इरफान पठान शामिल थे। इसके अलावा मेहमानों की सूची में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी शामिल थे। आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी इस इवेंट में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here