एनएसटी न्यूज, भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में सबसे बड़े आयु वर्ग 70 वर्ष में भोपाल के जीएस जुनेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अन्य वर्गों में 65 वर्ष में भोपाल के बसंत कुमार सोनी, 60 वर्ष में विवेक तत्ववादी, 55 वर्ष में कटनी के आलोक कुमार, 50 वर्ष में भोपाल के सुधीर खरे, 45 वर्ष में इंदौर के नितिन लशकरी, 40 वर्ष में इंदौर के सत्येंद्र होलकर और 35 वर्ष वर्ग में भोपाल के संदीप नियोगी स्टेट चैंपियन बने।
महिला वर्ग में 50 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल की भूमिका सिंह ने खिताब अपने नाम किया। इसी आयु वर्ग के मिक्स्ड डबल्स में सुनील सातव और दीपा व्यास की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता भेल खेल प्राधिकरण, ऐबू और भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मंडीदीप इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और गणपति बिल्डर्स के एमडी प्रमोद सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जय सिंह, विनय सिंह, जी. शेखर और पूनम तत्ववादी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फाइनल के प्रमुख परिणाम:
पुरुष एकल 65 वर्ष: बसंत सोनी (भोपाल) ने दीपक श्रीवास्तव (नीमच) को 21-15, 21-8 से हराया।
पुरुष एकल 60 वर्ष: विवेक तत्ववादी (भोपाल) ने रितेश (एमपीबीए) को 21-14, 21-12 से हराया।
पुरुष एकल 55 वर्ष: आलोक कुमार (कटनी) ने अमर (इंदौर) को 21-11, 21-19 से पराजित किया।
पुरुष एकल 50 वर्ष: सुधीर खरे (भोपाल) ने अभिषेक (एमपीबीए) को 21-14, 21-4 से हराया।
पुरुष एकल 45 वर्ष: नितिन लशकरी (इंदौर) ने हरिओम (इंदौर) को 21-8, 21-13 से हराया।
पुरुष एकल 40 वर्ष: सत्येंद्र होलकर (इंदौर) ने प्रवीण को 21-12, 21-13 से पराजित किया।
पुरुष एकल 35 वर्ष: संदीप नियोगी (भोपाल) ने हेमंत गीते (भोपाल) को 21-16, 19-21, 21-13 से हराया।
महिला एकल 50 वर्ष: भूमिका सिंह (भोपाल) ने दीपा (इंदौर) को 21-19, 21-14 से हराया।
मिक्स्ड डबल्स 50 वर्ष: सुनील सातव-दीपा व्यास ने दलविंदर-भूमिका की जोड़ी को 21-16, 21-9 से हराया।

