25 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब और किसके खिलाफ होगा? जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सुपर-8 में मिली एकमात्र हार को छोड़कर टीम ने बाकी सभी मुकाबले आसानी से अपने नाम किए। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता और यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी।

एक महीने से लंबी और चुनौतीपूर्ण इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा और फाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। अब खिलाड़ी थोड़े समय के लिए विश्राम करेंगे और फिर अगले मुकाबलों की तैयारी में जुटेंगे। इस बीच फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया अगले मैच में कब और किस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। आइए जानते हैं इसके सभी जवाब।

दरअसल, टीम इंडिया मैदान पर लंबे समय तक नजर नहीं आएगी क्योंकि IPL 2026 का नया सीजन मार्च के अंत में शुरू होने वाला है। इस बार IPL का आगाज 28 मार्च से होगा और यह लगभग 2 महीने तक चलेगा। IPL के समापन के बाद ही टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे। अफगानिस्तान अपनी टीम भारतीय सरजमीं पर शानदार खेल दिखाती नजर आएगी। भारत और अफगानिस्तान 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने होंगे। यानी टीम इंडिया अब लगभग 3 महीने बाद ही एक्शन में लौटेगी।

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एक एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज 14 जून से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून और तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जिसका आगाज 1 जुलाई से होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया 5 T20I और 3 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया का यह दौरा 19 जुलाई को समाप्त होगा।

अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल

6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर
14 जून 2026: पहला ODI, धर्मशाला
17 जून 2026: दूसरा ODI, लखनऊ
20 जून 2026: तीसरी ODI, चेन्नई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles