टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम से? जानें विश्व विजेताओं का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इस सीजन का शानदार समापन किया है। अब टीम इंडिया करीब चार महीने तक कोई टी20 सीरीज खेलती नजर नहीं आएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह 28 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल 2026 है। आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद जून में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद ही टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।

टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज अब जुलाई में होगी। भारतीय टीम 1 जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर रहेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया पहले पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। यानी अब जुलाई में विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। खासतौर से वह खिलाड़ी जो सिर्फ टी20 खेलते हैं उनकी वापसी अब जुलाई में नीली जर्सी में होगी।

भारत के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
टी20 सीरीज

पहला टी20: 1 जुलाई 2026, चेस्टर ली स्ट्रीट (रात 12 बजे IST)
दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर (रात 8 बजे IST)
तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम (रात 12 बजे IST)
चौथा टी20: 9 जुलाई, ब्रिस्टल (रात 12 बजे IST)
पांचवां टी20: 11 जुलाई, साउथैम्पटन (रात 12 बजे IST)

वनडे सीरीज

पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम (शाम 6.30 बजे IST)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ (शाम 6.30 बजे IST)
तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लंदन (शाम 4.30 बजे IST)
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है। इस साल एशियाई खेल भी होंगे और उसमें भी क्रिकेट का आयोजन होगा। इसके लिए शेड्यूल आ चुका है।

पुरुष क्रिकेट का एशियन गेम्स के लिए शेड्यूल
तारीख मैच समय
24 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 1 सुबह 5:30 बजे
24 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 2 सुबह 10:30 बजे
25 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 3 सुबह 5:30 बजे
25 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 4 सुबह 10:30 बजे
26 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 5 सुबह 5:30 बजे
26 सितंबर प्रीलिमिनरी क्वालिफायर 6 सुबह 10:30 बजे
28 सितंबर क्वार्टर फाइनल 1 सुबह 5:30 बजे
28 सितंबर क्वार्टर फाइनल 2 सुबह 10:30 बजे
29 सितंबर क्वार्टर फाइनल 3 सुबह 5:30 बजे
29 सितंबर क्वार्टर फाइनल 4 सुबह 10:30 बजे
1 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 सुबह 5:30 बजे
1 अक्टूबर सेमीफाइनल 2 सुबह 10:30 बजे
3 अक्टूबर ब्रॉन्ज मेडल का मैच सुबह 5:30 बजे
3 अक्टूबर गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30 बजे

खास बात: भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर पिछले एशियाड की तरह इस बार भी सीधे क्वार्टरफाइनल में उतरती नजर आएगी। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here