जीत के लिए सेमीफाइनल से पहले अपनाया गया खास टोटका, कप्तान ने खोला राज

0

नई दिल्ली : खेल और अंधविश्वास का रिश्ता काफी पुराना रहा है और कई क्रिकेटर ऐसे रहे हैं जो छोटे-छोटे टोटकों पर भरोसा करते हैं। सचिन तेंदुलकर का पहले बायं पैड पहनना और खास मौकों पर मैच देखने से बचना, या कपिल देव का भगवान शिव के पेंडेंट वाली चेन पहनना—ये उदाहरण दिखाते हैं कि खिलाड़ी कभी-कभी इन बातों को कितना महत्व देते हैं। अब ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक ऐसे ही टोटके का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि किसी के सुझाव पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हाई-प्रेशर सेमीफाइनल से पहले अपना होटल बदल लिया था, ताकि जीतने के लिए कोई कसर न रह जाए।

सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने बदला होटल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हम सेमीफ़ाइनल के लिए वानखेड़े की फ्लाइट में थे जब किसी ने होटल बदलने का सुझाव दिया। कई टीमों ने ऐसा किया था। हम ऐसा कुछ भी नहीं छोड़ना चाहते थे जो हमें हमारे लक्ष्य के करीब ले जा सके। अगर किसी टीम ने ऐसा किया और वो जीत गई तो हमें भी इसे आजमाने में कोई हर्ज नहीं था। हालांकि ये काम कर गया और भारत को हाई-स्कोरिंग मैच में 7 रन से जीत मिली। इस मैच में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने शानदार शतकीय पारी खेली।

ग्रहण के चलते बदला गया टीम का प्रैक्टिस शेड्यूल

यही नहीं, मुंबई में सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने चंद्रग्रहण के कारण अपने प्रैक्टिस सेशन का समय भी बदल दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभ्यास सत्र जो मंगलवार शाम 6 बजे होना था, उसे आगे बढ़ा दिया गया। माना जाता है कि चंद्रग्रहण के दौरान की जाने वाली गतिविधियां अशुभ हो सकती हैं। जब टीम को पता चला कि चंद्रग्रहण है और उस समय कुछ नया या महत्वपूर्ण करना टालना चाहिए, तो प्रैक्टिस सेशन का समय शाम 6:40 बजे के बाद कर दिया गया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अभ्यास की शुरुआत उसी समय के बाद कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here