28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

‘हम कैसे हस्तक्षेप करें’ – अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स के खरीदने पर BCCI की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई का अधिकार केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक ही सीमित है। सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार, 12 मार्च को अबरार को खरीदा, ऐसे समय में जब यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि IPL फ्रेंचाइजी की द हंड्रेड टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी। लीड्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के पास है, जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को संचालित करता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजीव शुक्ला ने बातचीत में कहा कि “हमारा दायरा केवल आईपीएल तक सीमित है। खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी भारत के बाहर किसी लीग में क्या करती है, उससे बीसीसीआई का कोई लेना-देना नहीं है। हम किसी विदेशी लीग में किसी खिलाड़ी को जोड़ने में हस्तक्षेप कैसे कर सकते हैं। यह पूरी तरह उस फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है जिसने विदेश में कोई टीम खरीदी है। यदि वे उस लीग में भारत के बाहर का कोई खिलाड़ी शामिल कर रहे हैं, तो हमें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है।”

तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी नीलामी में नहीं बिके

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द हंड्रेड की नीलामी में शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि कोई आईपीएल फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ नहीं जोड़ेगी। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने अपने साथ जोड़ा। इस फ्रेंचाइजी से किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का ताल्लुक नहीं है। सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान नहीं बिके।

अबरार अहमद के लिए ट्रेंट रॉकेट्स की बोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबरार अहमद के लिए सनराइजर्स लीड्स ने बोली लगाई, जबकि ट्रेंट रॉकेट्स ने भी उन्हें हासिल करने की कोशिश की। अंततः अबरार को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और द हंड्रेड की आठ फ्रेंचाइजियों ने पिछले महीने एक बयान में स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनके प्रदर्शन, उपलब्धता और प्रत्येक टीम की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles