26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने रोइंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल, nst news। यंग इंडियंस भोपाल चैप्टर द्वारा 13 से 15 मार्च तक Western Region Council Meeting 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को विश्वास कैलाश सारंग (खेल एवं युवा कल्याण मंत्री) ने छोटा तालाब में आयोजित रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

मंत्री सारंग ने कहा कि जब देश के युवा उद्यमी और व्यवसायी अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगाते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार है।

इस क्षेत्रीय सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और मध्यप्रदेश के करीब 15 शहरों से 200 से अधिक युवा उद्यमी, उद्योगपति, पेशेवर और युवा नेता शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न सत्र, संवाद और गतिविधियों के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि इस तरह के आयोजन भोपाल के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर लेकर आते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि शहर की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और आतिथ्य का अनुभव करेंगे, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन और सेवा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

Young Indians देशभर के उभरते युवा नेताओं का मंच है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। यह मंच नवाचार, सहयोग और जिम्मेदार नेतृत्व के जरिए समाज और देश के विकास में योगदान देने की दिशा में काम करता है।सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 2000 पौधों का पौधरोपण भी किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles