भोपाल, nst news. एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में पिछले 15 दिनों तक चले एलएन यूनिवर्स स्पोर्ट्स फैस्ट का पुरस्कार वितरण समारोह आज सीएमई हॉल में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी), डॉ. अजीत कुमार सोनी (रजिस्ट्रार) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
शतरंज में पुरुष वर्ग का खिताब चिराग दुबे (स्कूल ऑफ फार्मेसी) ने जीता, सार्थक बावरिया (स्कूल ऑफ लीगल स्टडी) रहे दूसरे। महिला वर्ग में अनुष्का पाठक (एलएन आयुर्वेद) ने प्रथम और खुशबू युवराज चौधरी (एलएन पैरामेडिकल) द्वितीय रही। कैरम में पुरुष वर्ग में हर्ष द्विवेदी (स्कूल ऑफ फार्मेसी) और दक्ष शिंदे (स्कूल ऑफ लीगल स्टडी) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में जेसिका दांगी (आयुर्वेद) प्रथम और प्रेरणा शुक्ला (एलएन नर्सिंग) द्वितीय रहीं।
टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग का खिताब स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने जीता, वहीं स्कूल ऑफ लीगल स्टडी दूसरे नंबर पर रहा। बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन और एलएन मेडिकल कॉलेज ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में जेके पैरामेडिकल प्रथम और स्कूल ऑफ आयुर्वेद द्वितीय रहा। वॉलीबॉल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में स्कूल ऑफ लीगल स्टडी, महिला वर्ग में आयुर्वेद प्रथम और स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वितीय रहा।
रस्सा कसी में आयुर्वेद कॉलेज ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जेके पैरामेडिकल पुरुषों में और एलएन पैरामेडिकल महिलाओं में द्वितीय रहा। क्रिकेट में पुरुष वर्ग का खिताब स्कूल ऑफ लीगल स्टडी को मिला, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन दूसरे नंबर पर रहा। महिला वर्ग में स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन प्रथम और एलएन नर्सिंग द्वितीय रही। फूटसल में स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव पाया। आयुर्वेद पुरुष और जेके पैरामेडिकल महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे।
टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार जैन ने बताया कि यह वार्षिक स्पोर्ट्स फैस्ट सभी विभागों के छात्रों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया। इस बार लगभग 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और वॉलीबॉल व क्रिकेट के मुकाबले फ्लड लाइट में कराए गए।

