31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

‘अभी असली परीक्षा, बाकी’—सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को किया आगा

नई दिल्ली : भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया को दो ICC खिताब दिलाए। उनके मार्गदर्शन में भारत ने पहले 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती और इसके बाद ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। इस बड़ी सफलता के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आगे के लिए बड़ी चेतावनी दी है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी गौतम गंभीर की बड़ी चुनौती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि गंभीर की सबसे बड़ी चुनौती अभी बाकी है। गांगुली के मुताबिक भारतीय कोच की असली परीक्षा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में होगी जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांगुली ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा कि गंभीर की असली परीक्षा 2027 में साउथ अफ्रीका में होगी। वहां जिस तरह के हालात हैं वहां उनके सामने चुनौती होगी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास जो टीम है उसके साथ वह इस चुनौती को पार कर लेंगे।

भारत के टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांगुली ने यह भी बताया कि भारत को टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। खास बात यह है कि जब से गंभीर ने हेड कोच का पद संभाला है भारत अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज हार चुका है। इसके अलावा भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को अपने पास बनाए रखने में भी नाकाम रहा था।

बेहतर पिचों पर ही टीम का प्रदर्शन दिखेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में टीम को और बेहतर प्रदर्शन करने की ज़रूरत है और इसके लिए पिच को लेकर ज़्यादा सोच से बचना होगा। उनकी राय है कि टीम को पिच की सोच को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि पिच को लेकर ज़्यादा कुछ नहीं किया जा सकता और नतीजे सभी के सामने हैं। गांगुली ने यह भी कहा कि घरेलू मैदानों पर टर्निंग पिचों पर खेलने की ज़रूरत नहीं है और अच्छी पिचों पर ही बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।

गंभीर के साथ बैठे दिखे सौरव गांगुली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने साफ कहा कि वह भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का पूरा समर्थन करते हैं और वह टीम के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। गांगुली ने कहा कि गौतम एक बेहतरीन कोच हैं और उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है। उन्हें याद है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भी उन्होंने यही कहा था कि गंभीर को खुद को साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए। गांगुली के मुताबिक, व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर का काम काफी अच्छा रहा है और उनके पास एक मजबूत टीम भी मौजूद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles