31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 साल पूरे होने पर Suryakumar Yadav की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद से सूर्या ब्रेक पर हैं और कुछ ही दिनों में आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 5 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की और इस 5 साल के इंटरनेशनल जर्नी के अनुभवों के बारे में बताया।

सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल करियर के 5 साल पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अब तक के सफर के लिए आभार व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पांच साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं आज भी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकता टीम के लिए, हम आगे और भी कई यादगार पल बनाएंगे। आपको बता दें कि सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कैसा रहा?

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 37 वनडे, 113 T20I और केवल एक टेस्ट मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 773 रन, T20I में 3272 रन और टेस्ट में 8 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था। बतौर कप्तान, सूर्या ने 52 T20I मैचों में नेतृत्व किया है, जिनमें से 40 मैचों में उनकी टीम ने जीत दर्ज की, जबकि केवल 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत के T20I कप्तान के रूप में उनका जीत प्रतिशत 76.94 है।

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के फैंस को कहा धन्यवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव फैंस को धन्यवाद कहते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूर्या ने कहा, “मेरे प्यारे टीम इंडिया के फैंस, आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। ये वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है। हमारी जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उन बच्चों का सपना भी है जो रात-रात भर जागकर मैच देखते हैं। हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए शुक्रिया। ट्रॉफी घर आ गई है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles