नई दिल्ली : आईपीएल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं, यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का काउंटडाउन तेज हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कई दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले ओपनिंग बल्लेबाजों की लिस्ट खास चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि भारत के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा इस लिस्ट के टॉप-5 में भी शामिल नहीं हैं, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला तथ्य है।
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिल साल्ट इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं और मौजूदा सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों में तीन भारतीय खिलाड़ी जरूर शामिल हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने भी ओपनिंग करते हुए 3 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों दिग्गज स्ट्राइक रेट के इस खास आंकड़े में पीछे रह गए हैं।
IPL के सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले 5 ओपनर (कम से कम 1000 रन)
- फिल साल्ट: 176.81
- सुनील नरेन: 175.84
- अभिषेक शर्मा: 165.66
- वीरेंद्र सहवाग: 156.82
- प्रभसिमरन सिंह: 155.66
IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन
- शिखर धवन: 6362 रन (202 पारी)
- डेविड वॉर्नर: 5910 रन (163 पारी)
- विराट कोहली: 5009 रन (128 पारी)
- क्रिस गेल: 4480 रन (122 पारी)
- केएल राहुल: 4418 रन (103 पारी)
- फाफ डु प्लेसिस: 4004 रन (119 पारी)
- अजिंक्य रहाणे: 3685 रन (126 पारी)
- शुभमन गिल: 3603 रन (97 पारी)
- गौतम गंभीर: 3597 रन (123 पारी)
- क्विंटन डी कॉक: 3309 रन (115 पारी)
- रोहित शर्मा: 3166 रन (117 पारी)
IPL 2026 में इस लिस्ट के कई खिलाड़ी एक बार फिर धूम मचाते नजर आ सकते हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर यह लिस्ट मैनू भी तय माना जा रहा है, क्योंकि इसमें शामिल ज्यादातर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलते दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर शिखर धवन, क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब IPL से संन्यास ले चुके हैं, जिससे इस लिस्ट में नए नामों के उभरने की पूरी संभावना है।


