IPL 2026 के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ी: ऋषभ पंत नंबर 1, श्रेयस अय्यर दूसरे

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने धूम मचाई और वह उस सीजन के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा, कुछ खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले ही रिटेन किया गया था। अब आईपीएल के 19वें सीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 1 स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली भी टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

इस लिस्ट पर नजर डालें तो टॉप 5 में शामिल तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल के इतिहास में भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। यानी कमाई के मामले में आईपीएल 2026 से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इस सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मथिसा पथिराना के अलावा, भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी मोटी कमाई की है।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत (LSG): 27 करोड़ रुपये
श्रेयस अय्यर (PBKS): 26.75 करोड़ रुपये
कैमरन ग्रीन (KKR): 25.20 करोड़ रुपये
हेनरिक क्लासेन (SRH): 23 करोड़ रुपये
विराट कोहली (RCB): 21 करोड़ रुपये

IPL 2026: टॉप 5 खिलाड़ियों की सैलरी 18 करोड़, जानें कौन-कौन हैं

इसके अलावा, IPL 2026 में पांच ऐसे धाकड़ खिलाड़ी हैं जिनकी सैलरी 18 करोड़ है। ये सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से हैं, जिनमें से कुछ को रिटेन किया गया तो कुछ को ऑक्शन में खरीदा गया। श्रीलंकाई पेसर मथिसा पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस, अफगानी स्पिनर राशिद खान को गुजरात टाइटंस, भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स और भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 18-18 करोड़ में रिटेन किया।

ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे

कैमरन ग्रीन: 25.20 करोड़ (केकेआर)
मथीसा पथिराना: 18 करोड़ (केकेआर)
प्रशांत वीर: 14.20 करोड़ (सीएसके)
कार्तिक शर्मा: 14.20 करोड़ (सीएसके)
लियाम लिविंगस्टोन: 13 करोड़ (SRH)

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिन खिलाड़ियों पर इतनी बड़ी राशि खर्च की गई है, वे कितना प्रदर्शन कर सोचते हैं। टीमों से भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा दबाव होगा, क्योंकि वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और अभी इंजरी से वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, उनका पिछला सीजन भी खास अच्छा नहीं रहा था, जिससे इस सीजन में उनके प्रदर्शन पर और ध्यान रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here