20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

IPL 2026 KKR Team Analysis: केकेआर की टीम में दम, लेकिन कहां हैं कमजोरियां?

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी स्क्वॉड काफी बढ़त से तैयार की थी, लेकिन सीजन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों की चोट ने टीम के लिए चिंता बढ़ा दी है। हर्षित राणा और मथिसा पथिराना को केकेआर की गेंदबाजी की रीढ़ माना जा रहा था, लेकिन उनकी इंजरी ने इस रीढ़ को कमजोर कर दिया और टीम के सामने नई मजबूती खड़ी कर खड़ी की। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान को आरोपों के कारण रिहा किया गया और उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं ब्लेसिंग मुजरबानी।

अब मुजरबानी आए तो हैं लेकिन टीम पर उनकी कितनी मेहरबानी होगी यह भी देखने वाली बात होगी। अगर आप टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन देखें तो श्रीलंका की स्लो पिच पर वह असरदार रहे थे लेकिन भारत आते ही खूब पिटे थे। ऐसे में तेज गेंदबाजी का विभाग तीन बार की चैंपियन टीम के लिए आगामी सीजन सबसे बड़ी समस्या बन सकता है। फिलहाल अगर टीम की ताकत और कमजोरियां पर नजर डालें तो कई विभाग में टीम मजबूत भी है।

क्या हैं केकेआर की ताकत?

मजबूत स्पिन: केकेआर के पास फिरकी का ऐसा फंदा मौजूद है जो किसी भी विपक्षी टीम को उलझा सकता है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन तो वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं ही। अगर प्लेइंग 11 में रचिन रविंद्र को जगह मिली तो वह भी एक बेहतरीन स्पिन विकल्प हैं। टी20 वर्ल्ड कप में रचिन ने कई विकेट झटके थे।

धाकड़ ओपनर्स: केकेआर के पास इस सीजन के लिए धाकड़ ओपनर्स की टोली है। टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को तोड़ते हुए 33 गेंद पर नाबाद 100 बनाने वाले फिन एलन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं टूर्नामेंट के सेकंड टॉप स्कोरर टिम सीफर्ट भी केकेआर के पास हैं। इसके अलावा कप्तान रहाणे और लंबे समय तक ओपनिंग करने वाले सुनील नरेन का भी विकल्प रहेगा। यानी केकेआर का टॉप ऑर्डर तो टॉप क्लास है।

धुआंधार फिनिशर: केकेआर की एक और ताकत है उसके धुआंधार फिनिशर्स। रिंकू सिंह तो आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर हीरो बन ही चुके हैं। वहीं रमनदीप सिंह और अगर ओपनिंग नहीं की तो नीचे सुनील नरेन और आकाशदीप भी बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। ऐसे में टीम के पास गहराई है।

केकेआर की क्या हैं कमजोरियां?

तेज गेंदबाजी: केकेआर के लिए जैसा कि हमने बात की, उसकी तेज गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी बनकर साबित हो सकती है। मेन पेसर हर्षित राणा और पथिराना चोटिल हैं। मुजरबानी को जगह शायद चार विदेशियों के कारण बनना मुश्किल है। वहीं उमरान मलिक का प्रदर्शन कुछ सालों में काफी खराब रहा है। सब प्रेशर वैभव अरोड़ा और पेस ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के कंधों पर आ सकता है। हालांकि, आकाशदीप भी भारत के लिए खेले हैं लेकिन टी20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

चोट की समस्या: चोट तो टीम के लिए सबसे बड़ी दिक्कत है ही। पथिराना और हर्षित पूरे सीजन बाहर रहेंगे या ज्यादातर मैचों से बाहर रहेंगे अभी यह तय नहीं हो पाया है।

मध्यक्रम कमजोर: अगर बल्लेबाजी की बात करें तो केकेआर का टॉप ऑर्डर और निचला क्रम बेहतरीन है, लेकिन मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। कैमरन ग्रीन एकमात्र अनुभवी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर 3 या नंबर 4 पर खेले तो उन्हें भी काफी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। वहीं मिडिल ऑर्डर में उनके पास नंबर 3 या 4 पर इशान किशन, हेटमायर, सूर्या जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।

केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, राहुल त्रिपाठी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयर- टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी।

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा, उमरान मलिक।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles